प्रतापपुर: ग्राम सिंघरा में घुसा जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग और हाथी मित्र दल हुए अलर्ट
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघरा में जंगली हाथी के अचानक गांव में प्रवेश करने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हाथी को गांव की ओर आते देख बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा इकट्ठा हो गए, जिससे हाथी आक्रोशित हो गया और लोगों को दौड़ाने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।