हुज़ूर: भोपाल रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में चलती ट्रेन के नीचे लेटे हुए शख्स का वीडियो आया सामने, सुरक्षा पर उठे सवाल
Huzur, Bhopal | Feb 10, 2025 रविवार शाम भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। प्लेटफार्म नंबर दो पर एक युवक नशे की हालत में पटरी पर जा गिरा और वहां लेट गया, जबकि उसी समय एक मालगाड़ी मेन लाइन से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक की पहचान विनोद के रूप में हुई, जो नशे में इतना मदहोश था कि उसे अपनी जान का भी होश नहीं रहा।