सिरोंज: सिरोंज में अलग-अलग स्थानों पर जीव दया: पक्षियों को पिलाया गया पानी
Sironj, Vidisha | May 29, 2026 सिरोंज भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने हेतु कल लगभग 30 सकोरे जीव दया मित्र परवेज़ जी के सहयोग से सिरोंज के अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए। यह छोटा सा प्रयास अनेक पक्षियों के लिए राहत और जीवन का सहारा बनेगा। आप भी अपने घर, दुकान, छत एवं मोहल्ले में एक सकोरा जल का अवश्य रखें। 📍