शाहजहांपुर: 11 केवी लाइन पर झुलसे संविदाकर्मी ने तोड़ा दम, हादसे में कट गया था दाहिना हाथ; विद्युत विभाग पर लगे गंभीर आरोप
शाहजहांपुर। कचहरी के पास 29 अप्रैल को 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर कार्य के दौरान करंट की चपेट में आए संविदा विद्युतकर्मी बबलू का मंगलवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गए थे और उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों को उनका दाहिना हाथ काटना पड़ा था। इसके बाद से वह अस्पताल में उपचाराधीन थे। मंगलवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम