मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक डॉक्टर संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर एवं माननीय न्यायालय के द्वारा जारी किए गए वारंट के आधार पर आलमनगर थाना की पुलिस ने एक वारंटी की गिरफ्तारी भागीपुर से की। गिरफ्तार करने के बाद उसे थाना पर लाया गया जहां कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।