केकड़ी: केकड़ी में स्पा सेंटर में मारपीट व तोड़फोड़,एक महिला की आंख फूटी,एक अन्य गर्भवती महिला घायल,पुलिस कर रही जाँच
Kekri, Ajmer | Sep 7, 2024 केकड़ी में सावर रोड़ पर स्पा सेंटर पर मसाज कराने आए लोगो द्वारा मसाज से मना करने पर स्पा सेंटर पर काम करने वाली महिलाओं व संचालिका के साथ मारपीट करने एवं स्पा सेंटर में तोड़फोड़ कर नुकसान करने का मामला शनिवार को सिटी थाने में दर्ज करवाया गया।घटना में एक महिला की आंख फूट कर बाहर आ गई,वहीं एक गर्भवती महिला भी गंभीर रुप से घायल हो गई।पुलिस मामले में जाँच कर रही।