धनौरा: गजरौला में खनन से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पेड़ में मारी टक्कर, फ्लाईओवर पर गिरा पेड़, कार का हिस्सा दबा
गजरौला। शहर के मोहल्ला अतरपुरा में मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि तेज रफ्तार खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़े पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ भरभराकर फ्लाईओवर पर जा गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार पेड़ की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि कार चालक बाल-बाल बच गया और बड़ा हादसा होने से टल गया।