महाराजगंज: बछरावां रेलवे स्टेशन के पास हाईवे मार्ग पर अचानक डीसीएम रुकने से पीछे से ऑटो रिक्शा टकराया, चालक गंभीर रूप से घायल
6 मई बुधवार दोपहर 2 बजे आगे चल रहा डीसीएम अचानक हाईवे मार्ग पर रुक जाने से पीछे से आ रहे ऑटो रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे मे रिक्शे पर सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों के द्वारा एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया जहां युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। परंतु स्थिति नाजुक होने पर उच्च उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया गया।