धनवार: सड़क हादसे में दूल्हे की मौत, आज होनी थी शादी, मातम में बदली खुशियां
खोरीमहुआ अनुमंण्डल क्षेत्र के करिहारी बस स्टॉप के समीप सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान महेश मुर्मू (22 वर्ष), पिता सोमरा मुर्मू, निवासी कर्माटांड़, पंचायत मानिकबाद, थाना हीरोडीह के रूप में हुई है।