औरैया: होमगंज में दुकान के ऊपर बने मकान में लगे सोलर पैनल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला होमगंज में मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां ओमप्रकाश की दुकान के ऊपर बने आवास में लगे सोलर पैनल से अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि सोलर पैनल से जुड़े तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी निकली, जिसने देखते ही देखते आग का रूप ले लिया। घटना के बाद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचन