हनुमानगढ़: जिले में इस वर्ष गेहूं का उत्पादन 13.28 लाख एमटी, गत वर्ष से 9.30% ज्यादा, खरीद लक्ष्य बढ़ाने की बजाय घटाया गया
हनुमानगढ़ जिले में इस वर्ष गेहूं का बिजाई सेक्टर उत्पादन बड़ा है। राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर खरीद का लक्ष्य कम कर दिया है। लक्ष्य के मुकाबले 70 फ़ीसदी खरीद हो चुकी है, लेकिन रजिस्ट्रेशन करवाने वाले किसान लगभग 44 फ़ीसदी ही आए हैं। जबकि 56% किसानों का गेहूं अब तक मंडियों और घरों में ही पड़ा है।