गभाना: हाईवे पर कैंटर ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत
मामला गभाना क्षेत्र के गांव भांकरी कट का है, जहां शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवकों को पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान अमित ने दम तोड़ दिया। अमित दिल्ली के भजनपुरा इलाके के रहने वाले थे।