जांजगीर: हाई स्कूल मैदान में होने वाले एग्रीटेक कृषि मेले के कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जांजगीर-चांपा जिले के हाई स्कूल मैदान में जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेले का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।जिसकी तैयारी को लेकर जिला प्रशासन जुटा हुआ है। कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर आकाश छिकारा ने निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।