आरा: बासदेवपुर गांव स्थित झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से गैस फटने से किसान का पैर कटा आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Feb 11, 2024 बिहिया थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव में उसे वक्त अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से घर में रखें गैस सिलेंडर फटने से घर के बगल के खेत में पटवन कर रहे किसान भोला सिंह का पैर पर गैस सिलेंडर गिरने से पैर कट गया। जिससे घायल भोला सिंह को आनन फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज चल रहा है।