शुजालपुर: शुजालपुर और कालापीपल के बीच रेलवे ट्रैक के समीप पोल क्रमांक 168 के पास एक युवक का शव
शुजालपुर और कालापीपल के बीच रेलवे ट्रैक के समीप पोल क्रमांक 168 के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत ट्रेन से गिरने या ट्रेन की चपेट में आने से हुई प्रतीत हो रही है। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।