मंदसौर: मंदसौर के यश नगर में सीवरेज कार्य के दौरान सड़क धंसी, ओवरलोड ट्रैक्टर कार पर पलटा, कार क्षतिग्रस्त
मंदसौर के यश नगर में सीवरेज निर्माण कार्य के दौरान ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर धंसने से ट्रैक्टर कार पर पलट गया,जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़क और नालियों की सही मरम्मत नहीं की गई, लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई,