मिर्ज़ापुर: भटेवरा नेवढ़िया में बारजा गिरने से गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मंडलीय अस्पताल में हुई मौत
विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा नेवढ़िया गांव में बारजा गिरने से गंभीर रूप से घायल महिला ने मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार की सुबह 11:00 बजे गंभीर रूप से घायल महिला किरन पत्नी सूरज कनौजिया 26 वर्ष की मौत हो गई।