मिर्ज़ापुर: कजरहवा पोखरा स्थित हनुमान मंदिर पर क्रिकेट प्रेमियों ने भारत-न्यूजीलैंड के फाइनल मैच में भारत की जीत पर किया हवन
यह हवन यज्ञ रविवार की सुबह 11:00 बजे शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की कजरहवा पोखरा के हनुमान मंदिर पर किया गया। चैंपियंस ट्रॉफी में आज दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाना है। मैच शुरू होने से पहले क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर। भारत माता की जयकार लगाया है।