मिर्ज़ापुर: विंध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शनिवार की सुबह 11:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। एनसीसी कैडेट्स के बीच निबंध लेखन एवं वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गई। 101 यूपी बटालियन के सूबेदार गोस्वामी ने प्रधानाचार्य डॉक्टर शिवानी कौशिक और अध्यापिकाओं को सम्मानित किया।