सुपौल: PM-AJAY योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर सुपौल में कार्यशाला आयोजित
Supaul, Supaul | Jul 8, 2026 सुपौल में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय योजना मूल्यांकन-सह-अभिसरण समिति की बैठक भी हुई।