फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पचौमी में बाबा की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, आरोपी को किया गिरफ्तार
फरीदपुर थाना क्षेत्र के पचौमी में बाबा की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा आरोपी को किया गिरफ्तार। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने बाबा शिवचंद गिरी को उतारा था मौत के घाट । पुलिस ने आरोपी अमित गिरी पुत्र श्री ओमवीर गौड़ उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम रामपुरिया तहसील व थाना फरीदपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है