फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज की शिकायत
भुता थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया गांव के ही रहने वाले दबंगों ने परचूनी की दुकान पर सौदा लेने के बहाने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की शोर मचाने के बाद घर के व्यक्तियों से मारपीट की जिसकी शिकायत महिला ने थाना पुलिस से की पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है