सुसनेर: हरीनगर में दहशत का माहौल, आपस में भिड़े दो आवारा सांड, बाल-बाल बची गाड़ियां
शहर में आवारा सांडो का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार की सुबह 11 बजे वार्ड 10 की हरीनगर कालोनी में 2 आवारा सांड आपस मे लड़ते हुई दिखाई दिए। जिसके कारण रहवासियों में भय का माहौल है। इनकी लड़ाई से 4 पहिया वाहन क्षतिग्रस्त होते-होते बच गए। पहले भी शहर के अलग-अलग कोनों से सांडों के आतंक, लोगों के घायल होने की खबरे सामने आई है। प्रशासन फिर भी हरकत में नही आया है।