मंझनपुर: पूरब सरावां गांव में तालाब में डूबने से मासूम की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
महेवाघाट थाना क्षेत्र के पूरब सरावां गांव में एक बड़ा हादसा सामने आया है। तालाब में डूबने से 8 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान शिवम के रूप में हुई है। वह अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शिवम का जन्म आजुआ के रसूलपुर में हुआ था, लेकिन किसी अभाव के कारण उसका पालन-पोषण ननिहाल में ही हुआ। शिवम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।