हुसैनाबाद: कुपोषण पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, तीन दिन में बच्चों की भर्ती नहीं हुई तो रुकेगा मानदेय ।
हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में गुरुवार को उपाधीक्षक डॉ. एस.के. रवि की अध्यक्षता में बीटीटी और सहिया साथियों की बैठक हुई। बैठक में कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) में गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की कम संख्या पर चिंता जताई गई। उपाधीक्षक ने निर्देश दिया कि छह माह से पांच वर्ष तक के बच्चों की नियमित जांच कर गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान की जाए और उन्हें