मोहम्मदगंज: जहरीले जीव के काटने से बिहार के मजदूर की मौत, मोहम्मदगंज में रेलवे फाउंडेशन कार्य में था तैनात
पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनिया गांव में जहरीले जीव के काटने से बिहार के लखीसराय जिले के उरैन गांव निवासी 28 वर्षीय मजदूर कृष्णा कुमार की मौत हो गई। मृतक बालेश्वर मांझी का पुत्र था और पिछले दो माह से मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर चल रहे फाउंडेशन निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था।