पिछोर: 'AC छोड़ धूप में उतरे सेवक': तपती गर्मी में गांव-गांव चौपाल लगा रहे विधायक प्रीतम लोधी ने,नगरेला में सुनी जनता की फरियाद
जब पूरा प्रदेश भीषण गर्मी में एसी-कूलर का सहारा ले रहा है, तब पिछोर के भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी तपती दोपहर में गांव-गांव जाकर जनता का दुख-दर्द बांट रहे हैं। आज बुधवार दोपहर लगभग 3:00 बजे विधायक ने ग्राम नगरेला में चौपाल लगाई और 'आपका विधायक आपके द्वार' के संकल्प को जमीन पर उतारा। कन्याओं का पूजन कर जनसुनवाई शुरू की। मौके पर समस्याओं का किया निराकरण