संगरिया: संगरिया पुलिस ने 20 वाहनों के काटे चालान, 6 वाहनों को किया सीज
पुलिस ने भारतमाला को पर वाहनों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज पुलिस ने 20 वाहनों के चालान काटे हैं। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि चार वाहन ओवरलोडिंग में सीज किए गए। उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 2 वाहन सीज किए गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।