रहटगांव: रहटगांव सहित जिलेभर के युवाओं ने दिखाई रोजगार मेले में रुचि, 102 का प्राथमिक चयन, 28 को मिली अप्रेंटिसशिप।
हरदा जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को शासकीय आईटीआई हरदा में “युवा संगम” रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में रहटगांव सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा पहुंचे और रोजगार के लिए आवेदन किया।