हंडिया: हंडिया कस्बे में मुहर्रम पर निकाला गया ताजिया जुलूस
मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को हंडिया कस्बे में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने मातमी जुलूस में हिस्सा लिया। प्रशासन की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मौके पर मौजूद काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सैफुल अब्बास ने प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना की। शुक्रवार शाम 03 बजे हुई जानकारी।