खरगोन जिले की जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुरपला में विकास के दावों की पोल खोलती एक सड़क अब ग्रामीणों की परेशानी का कारण बन गई है। पोस्ट ऑफिस से मुख्य मार्ग तक करीब 1000 फीट लंबी कच्ची और जर्जर सड़क को पक्का कराने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा।