गम्हरिया: नेपाल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम
गम्हरिया थाना क्षेत्र के जागीर टोला निवासी 29 वर्षीय शंकर यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह साथियों के साथ नेपाल घूमकर लौट रहे थे। सुपौल के राघोपुर के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर हालत में उन्हें नेपाल के विराटनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक है।