सांगानेर: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स का मैच, स्टूडेंट को 23 अप्रैल से ₹500 में टिकट मिलेगी
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अब राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुँचने वाला है। क्रिकेट फैंस के बीच राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड पर होने वाले मैचों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। वही आज बुधवार को भीषण गर्मी के बीच भी टिकट लेने के लिए लोगों की भीड़ नजर आई। दरअसल जयपुर में इस सीजन का पहला मुकाबला 25 अप्रैल को होगा।