बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बारादरी थाना पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष के ऊपर जानलेवा हमले का आरोप लगा है। मामले की शिकायत पीड़ित ने थाना पुलिस से की है ।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।