बरेली: शेरगढ़ थाना पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, ट्रैक्टर ट्राली बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार: सीओ बहेड़ी ने दी जानकारी
शेरगढ़ थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर चोरी किया ट्रैक्टर ट्राली भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए चोरों के पास से एक तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।