सिंघवारा: ऑपरेशन मुस्कान: सिंहवाड़ा थाना की बड़ी कामयाबी, 6 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को किया सुपुर्द
जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना पुलिस ने लगातार प्रयास और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गुम हुए कुल 6 मोबाइल फोन को बरामद किया है। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन का विधिवत सत्यापन किया गया, जिसके बाद उन्हें उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर