रायसिंहनगर के गांव 23 पीएस में शनिवार देर शाम 7 बजे के करीब नहर में 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव तैरता हुआ मिला। घटना उस वक्त हुई जब महिलाएं छठ पूजा की तैयारी कर रही थीं। शव को देखकर महिलाओं में चीख-पुकार मच गई और मौके पर भगदड़ मच गई। मृतक की पहचान श्रीगंगानगर निवासी तेजा सिंह पुत्र जांगीर सिंह के रूप में हुई है।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा