समस्तीपुर: जिले के 102 एंबुलेंस कर्मियों के द्वारा 4 सूत्री मांगों को लेकर किया जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी रहा जारी
सदर अस्पताल सहित पूरे जिले भर के 102 एंबुलेंस कर्मियों के द्वारा चार सूत्री मांगों को लेकर किये जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा। सदर अस्पताल में कार्यरत 102 एंबुलेंस कर्मियों ने धरना स्थल पर बैठकर जमकर नारेबाजी किया। कर्मियों ने बताया कि जब तक उनकी मांग नही मानी जाती है। अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।