समस्तीपुर: मोरदिवा में सड़क के किनारे पड़े जख्मी व्यक्ति को स्थानीय युवक ने इलाज के लिए पहुंचा सदर अस्पताल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरदिवा पंचायत के रहने वाले रजनीश कुमार ने बताया कि उनके पंचायत में सड़क के किनारे एक व्यक्ति जख्मी हालत में पड़ा हुआ था। वहां पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। उन्होंने जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया है। जख्मी व्यक्ति के बेहोश रहने की वजह से उसके घर का पता मालूम नहीं हो पाया है।