समस्तीपुर: शहर के बस स्टैंड के सामने जाम के दौरान ई
रिक्शा आगे बढ़ाने को लेकर कहा गया तो ई रिक्शा चालक ने बस कर्मी को मारी चाकू
स्टैंड कर्मी राजेश कुमार ने बताया कि बस स्टैंड के सामने जाम लगा हुआ था। उसी दौरान ई-रिक्शा चालक को आगे बढ़ाने को लेकर कहा गया। नाराज ई रिक्शा चालक ने बस कर्मी मिंटू चौधरी को चाकू मार कर जख्मी कर दिया। जख्मी बस कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।