सोहागपुर: सोहागपुर थाना क्षेत्र के जरवाही गांव में दो पक्षों में हुआ विवाद वीडियो हुआ वायरल
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरवाही गांव में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ है,बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद ने विकराल रूप ले लिया और एक दूसरे को जान से करने पर उतारू हो गए,जिसका वीडियो मंगलवार को लगभग 2:30 बजे सोशल मीडिया में वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो रही है।