भभुआ: सिरहीरा गांव में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसडीपीओ ने की प्रेसवार्ता
Bhabua, Kaimur | Jan 27, 2026 सिरहिरा गांव में पिता की हत्या करने वाला पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज मंगलवार को 2:30 बजे एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त चांद थाना क्षेत्र के सिरहीरा गांव निवासी स्वर्गीय सिरी बिंद के पुत्र नन्हकू बिंद बताया जाता है। उन्होंने कहा कि 29 मई 2025 को शाम के समय में गांव के एक झोपड़ीनुमा मकान में हत्या हुई थी।