रामानुजगंज: 100 बिस्तरीय अस्पताल रामानुजगंज का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
रामानुजगंजरविवार कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल रामानुजगंज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर, प्रसव कक्ष एवं पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी देखी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।