बीना: कृषि उपज मंडी में अवैध निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई, नियम विरुद्ध बना गोदाम हटाया गया
Bina, Sagar | Mar 31, 2026 कृषि उपज मंडी प्रांगण में एक व्यापारी ने बिना अनुमति के रातों-रात टीन सेट लगाकर गोदाम का अवैध निर्माण कर लिया था। जब मंडी प्रशासन को इसकी सूचना मिली, तो तुरंत मौके पर पहुंचकर निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए। लेकिन व्यापारी ने निर्देशों की अनदेखी कर निर्माण पूरा कर लिया। मंडी प्रशासन ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए निर्माण ध्वस्त कर जप्ती की कार्रवाई की।