घाटमपुर: 4 साल से "कंकाल" की हिफाजत कर रही साढ़ थाने की पुलिस,DNA रिपोर्ट न आने से नही हो सका "अंतिम संस्कार"
कानपुर के घाटमपुर तहसील के साढ़ थाना क्षेत्र से ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है। आपको बता दें कि साढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक पुलिस चौकी में 4 साल से ताबूत के अंदर एक कंकाल रखा हुआ है। जिसकी हिफाजत पुलिस कर रही है। DNA रिपोर्ट न आने से अंतिम संस्कार नही किया गया है।