सुपौल: 11 माह के बकाया भुगतान और मानदेय की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुपौल में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
Supaul, Supaul | Jun 30, 2026 सदर प्रखंड सुपौल में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को भी लगातार जारी रही। 23 जून से शुरू हुई इस हड़ताल के दौरान बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटी हुई हैं। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।