सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और औरंगाबाद जिला पुलिस के एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), गया जी के कमांडेंट, श्री मधुकर अमिताभ को प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर, वाहिनी के ‘ए’ समवाय भलुआही (औरंगाबाद) के निरीक्षक (सामान्य) अजय कुमार के नेतृत्व में ढिबरा थाना पुलिस के साथ मिलकर यह संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया