जगदलपुर: सरगीपाल में बेल पूजा विधान हुआ संपन्न, हल्दी खेल बेल देवी को बस्तर दशहरा में शामिल होने का न्यौता दिया गया
बस्तर दशहरा का बेल पूजा विधान पूरा हो गया है। राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने बेल देवियों को बस्तर दशहरा में शामिल होने निमंत्रण दिया है। 617 सालों से चली आ रही परंपरा को निभाया गया। इस दौरान हल्दी खेलने की रस्म भी अदा की गई।