जगदलपुर: बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव ने बेल पूजा विधान पूरा कर गाजे-बाजे के साथ दंतेश्वरी मंदिर से सरगीपाल के लिए रवाना
बस्तर दशहरा के बेल पूजा विधान पूरा करने के लिए बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव सोमवार को दोपहर 1 बजे गाजे बाजे के साथ ग्राम सरगीपाल के रवाना हुए। इस दौरान राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने बेल देवियों को बस्तर दशहरा में शामिल होने निमंत्रण भी देंगे । 617 सालों से चली आ रही परंपरा को आज निभाया जाएगा । इस दौरान हल्दी खेलने की रस्म भी अदा की जायेगी।