ऊंचाहार: बंधवा मजरे अरखा गाँव में दंपती के साथ मारपीट का मामला, दो पर केस दर्ज
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बंधवा मजरे अरखा गाँव निवासी इंद्रेश कुमार का उसके पिता व भाई से मकान बंटवारे का विवाद चल रहा है।उसने बताया कि रविवार की शाम दरवाजे पर नल पर नहा रहा था, आरोप है कि इसी दौरान छोटा भाई गाली गलौज करने लगा, जब उसने विरोध किया तो पिता परसू व भाई अखिलेश ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।